कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण की रेस में भारत निकला अमेरिका से आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि लोगों को अब तक दी गई कोविड-19 टीकों की कुल खुराकों के लिहाज से भारत अमेरिका से आगे निकल गया है। भारत ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया था और लोगों को अब तक 32.36 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं, वहीं 14 दिसंबर 2020 से टीकाकरण अभियान शुरू करने वाले अमेरिका ने 32.33 करोड़ खुराकें दी हैं। मंत्रालय ने कहा, “भारत ने कोविड-19 टीकाकरण में एक और उपलब्धि हासिल की है और दी गई कोविड-19 टीके की कुल खुराकों के मामले में वह अमेरिका से आगे निकल गया है।”

इसे भी पढ़ें: बहन की शादी में लहंगा पहनने के लिए माधुरी दीक्षित के इन 5 लुक्स से लें आईडियाज

अब तक 45 से 59 साल आयु वर्ग में, 8,71,11,445 लोगों को पहली खुराक जबकि 1,48,12,349 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 6,75,29,713 लोगों को पहली खुराक जबकि 2,34,08,944 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमीकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है।

प्रमुख खबरें

Game of Thrones के Jon Snow अब बनेंगे हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर! Kit Harington की हैरी पॉटर सीरीज में धमाकेदार एंट्री

BRICS Summit 2026: हंसो, बना रखी है क्यूं ये सूरत रोनी? एक जगह अगर जमा होंगे तीनों- मोदी-जिनपिंग और पुतिन

Kejriwal का BJP को चैलेंज: Punjab के 1000 Schools बनाम Gujarat के 1000 Schools, आओ करें तुलना

सही नेता से उज्ज्वल भविष्य: Sambit Patra बोले- BJP फैलाएगी PM Modi की Saptadhara