अलग-अलग देशों के दौरे पर भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, जापान और UAE में खोली पाकिस्तान की पोल

By अंकित सिंह | May 22, 2025

जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ प्रयासों और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की वैश्विक पहुंच के दौरान टोक्यो में जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मुलाकात की। जापानी विदेश मंत्री के साथ अपने प्रतिनिधिमंडल की बैठक पर जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि हमने भारत का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने इसकी सराहना की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने भारत द्वारा दिखाए गए संयम की भी सराहना की। 

इसे भी पढ़ें: जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है...राजस्थान में बोले PM Modi, सौगंध मुझे इस मिट्टी की...

यूएई में भारतीय दूतावास ने बताया कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने यूएई के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नाहयान मुबारक अल नाहयान के साथ एक सार्थक बैठक की। सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद से लड़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज, आईयूएमएल सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, बीजेपी सांसद अतुल गर्ग, बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा, बीजेपी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा, बीजेपी नेता एसएस अहलूवालिया और राजदूत सुजान चिनॉय शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Asiatic Society of Mumbai में Amit Shah का बड़ा बयान, ज्ञान को Ideology की सीमाओं से मुक्त करने का आह्वान

Nepal Flood Relief: भारत ने बेत्रावती क्षेत्र के लिए 70 मीटर लंबे Bailey Bridge के हिस्से भेजे

Pahalgam Attack पर BRICS की निंदा: Ravinder Raina बोले- Terrorism के खिलाफ दुनिया की बड़ी ताकतों का एकजुट संकल्प

BRICS Summit 2026: PM Modi की सफल Foreign Policy पर बोले Ravi Shankar Prasad