INDIA Bloc Meeting in Delhi | ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक, भाजपा से मुकाबले की रणनीति पर होगी चर्चा, जानें कौन-कौन होगा शामिल

By रेनू तिवारी | Jun 08, 2026

आज दिल्ली में INDIA गठबंधन की एक अहम बैठक होने जा रही है। इसमें विपक्षी दल गठबंधन की भविष्य की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं, क्योंकि गठबंधन के सामने कई राजनीतिक चुनौतियां हैं और कुछ सहयोगियों के बीच मतभेद भी बढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने बताया है कि 23 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है, जिससे यह हाल के महीनों में विपक्षी गठबंधन की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक बन गई है। यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब गठबंधन के कई सदस्य अपने-अपने राज्यों में चुनावी हार और अंदरूनी राजनीतिक दबाव का सामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Seed Scam | ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹2.44 करोड़ कैश बरामद, कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा पर उगाही रैकेट का आरोप

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को बताया कि 23 राजनीतिक दलों ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में भागीदारी की पुष्टि की है। रमेश ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और आम आदमी पार्टी (आप) के बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है जबकि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के गठबंधन के एक नए घटक के रूप में भाग लेने की संभावना है। ‘आप’ पहले ही सार्वजनिक रूप से इस गठबंधन से दूरी बना चुकी है जबकि द्रमुक ने तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा उससे संबंध तोड़कर टीवीके नीत सरकार में शामिल होने के बाद बैठक का बहिष्कार करने का फैसला करने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: Gorakhpur Pregnant Woman Death | प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने छह घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन किया, अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

गठबंधन भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगा और राज्यों के आगामी चुनावों तथा 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए एकजुट मोर्चा के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हालिया हार ने भी विपक्षी गठबंधन को देश में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने पर मजबूर किया है। इससे पहले, ‘इंडिया’ गठबंधन की आधिकारिक बैठक जून, 2024 में हुई थी।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Bihar Legislative Council की 8 सीटों पर वोटिंग, 933 बूथों पर मतदान जारी

Tibet Earthquake | तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भीषण भूकंप! 16 लोगों की मौत, भारी तबाही के बीच युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

Maharashtra Legislative Council की 5 सीटों पर वोटिंग, 182 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

Yemen Coast पर 14 भारतीयों वाली नौका की घटना पर दूतावास जुटा रहा तथ्य