Ulgulan Nyay Rally । मोदी सरकार के खिलाफ Ranchi में एकजुट हुआ INDIA Alliance, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय सिंह ने साधा BJP पर निशाना

By एकता | Apr 21, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले इंडिया गठबंधन ने झारखंड के रांची में उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया। बता दें, गठबंधन के कई बड़े नेता स्टेज पर मौजूद हैं। इन बड़े नेताओं में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, राजद नेता तेजस्वी यादव शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई लोग शामिल है। इनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कविता सोरेन भी रैली के स्टेज पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, अस्वस्थ होने की वजह से राहुल गांधी इस रैली में शामिल नहीं हुए हैं। उनकी जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गठबंधन का समर्थन करने रैली में पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें: Vijay Shankhnad Rally । राजस्थान के जालौर में PM Modi का चुनाव प्रचार, Congress पर किया वार, अपनी गारंटियों का भी किया जिक्र

जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वह उतना बड़ा पदाधिकारी: संजय सिंह

रांची में 'उलगुलान न्याय रैली' में आप नेता संजय सिंह ने कहा, 'यहां दो वीरांगनाएं बैठी हैं - कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल। जब वे बाहर आ सकती हैं, तो हमें भी बाहर आना चाहिए। जो लोग यहां एकत्र हुए हैं, वे पीएम मोदी को हराने के लिए एक संदेश देना चाहते हैं। मैं 6 महीने तक जेल में था, अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, हेमंत सोरेन जेल में हैं. हम डरने वाले नहीं हैं।'

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हैं. उन्होंने झूठे आरोप लगाकर हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया. जब वह भ्रष्टाचार पर बोलते हैं तो ऐसा लगता है मानो ओसामा बिन लादेन और गब्बर सिंह अहिंसा का उपदेश दे रहे हों। एक मोदी वाशिंग पाउडर आया है जो आपके सारे भ्रष्टाचार साफ़ कर देता है। उनका नारा है जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वह उतना बड़ा पदाधिकारी।' उन्होंने कहा, 'इंडिया गठबंधन भारत के लिए काम करेगा और मोदी जी अडानी के लिए काम करेंगे। बीजेपी ने बंगाल में '400 पार', '200 पार', दिल्ली में '35 पार', झारखंड में '65 पार' जैसे नारे देकर लोगों को गुमराह किया है। '400 पार' का नारा फ़र्ज़ी है, इस बार आपको उन्हें 'तड़ी पार, तड़ी पार' कहना चाहिए।'

प्रमुख खबरें

Tibet Flood: चीनी PM Li Qiang पहुंचे ग्यिरोंग, 558 लोग अब भी लापता

Meta के नए नियम: रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे Kids Accounts, 2 घंटे की Daily Limit तय

BPSC TRE-4 Exam एक चरण में कराने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने मानी मांग

Nepal Flood के बाद Glacial Lakes का वैज्ञानिक आकलन जरूरी, शोधकर्ताओं ने जताई चिंता