पाकिस्तान ने असम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के मुद्दे पर भारतीय राजनयिक को तलब किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2021

 पाकिस्तान ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को विदेश कार्यालय समन कर असम के कथित अतिक्रमण विरोधी अभियान पर अपनी चिंता जताई और आरोप लगाया कि राज्य में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने यहां जारी बयान में कहा कि उसने भारतीय राजनयिक से कहा कि भारत को हाल में ‘असम में हुई मुस्लिम विरोधी हिंसा’ की जांच करनी चाहिए और दोषियों को सजा देनी चाहिए। बयान में कहा गया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। दरांग जिला प्रशासन ने कहा कि सोमवार से अबतक 602.4 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है और 800 परिवारों को निकाला गया है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी