भारत, ब्रिटेन मजबूत डिजिटल स्वास्थ्य गठजोड़ बना सकते हैं: मांडविया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2022

लंदन|  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को लंदन में आयोजित भारत-ब्रिटेन स्वास्थ्य देखभाल सम्मेलन के अवसर पर कहा कि दोनों देश स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में स्वाभाविक साझेदार हैं और वे डिजिटल स्वास्थ्य के उभरते क्षेत्रों में मजबूत साझेदारी बना सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और ब्रिटेन स्वाभाविक साझेदार हैं और उनकी स्वास्थ्य क्षेत्र में साझेदारी का इतिहास है और क्षमता है जो महामारी के दौरान और मजबूत हो गयी।’’

मांडविया ने कहा, ‘‘टीका अनुसंधान और विनिर्माण पर हमारी साझेदारी न केवल कोविड-19 महामारी का समाधान निकालने की रही है बल्कि इस बात का उदाहरण भी है कि करीबी साझेदारी से क्या हासिल किया जा सकता है। भारत और ब्रिटेन स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल स्वास्थ्य, जीनोमिक्स, कृत्रिम बुद्धित्ता (एआई) के नये उभरते क्षेत्रों के साथ ही फार्मास्युटिकल के क्षेत्रों में मजबूत साझेदारी को लेकर आशान्वित हो सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने भारत के चिकित्सा यात्रा के क्षेत्र को बढ़ाने का और इस क्षेत्र, इसकी संभावनाओं, चुनौतियों के विविध पहलुओं को समझने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

Kerala Assembly में BJP का ऐतिहासिक दांव, Speaker पद के लिए पहली बार उम्मीदवार उतारेगी पार्टी

Health Tips: Work Life में दिमाग हो रहा Hang? यह Decision Fatigue है, Burnout से पहले पहचानें लक्षण

PM Modi को Economy पर नए ज्ञान की जरूरत, Congress का सरकार पर बड़ा हमला

Summer Health Guide: शुरू हो रहा है Nautapa, जानें 9 दिनों में हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं