By अभिनय आकाश | Aug 29, 2025
भारत ने कनाडा के लिए एक नए राजदूत की नियुक्ति की। यह नियुक्ति राजनयिक तनाव के बीच ओटावा में तैनात अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ राजनयिकों को वापस बुलाने के लगभग नौ महीने बाद की गई है। विदेश मंत्रालय ने दिनेश के पटनायक को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है। स्पेन में भारतीय एंबेसेडर दिनेश के. पटनायक को ओटावा भेजा गया है। दोनों देशों के संबंधों में बीते दिनों असहजता के बाद इसे संबंधों में बेहतरी की एक नई शुरुआत माना जा रहा है। इससे पहले बीते साल अक्टूबर महीने में उच्चायुक्त संजय वर्मा समेत पांच राजनयिकों को भारत वापस बुलाया था। वहीं भारत ने कनाडा के भी छह डिप्लोमैट को निष्कासित किया था।
दोनों देशों के बीच बर्फ पिघलने का काम इस साल 25 मई से शुरू हुआ, जब भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडा की नवनियुक्त विदेश मंत्री अनीता आनंद से फोन पर बात की थी। उस दौरान आनंद ने कहा था कि मार्क कार्नी की सरकार भारत के साथ साझेदारी कायम करने को लेकर इच्छुक है।