By अभिनय आकाश | Nov 03, 2026
संयुक्त राष्ट्र के इस हॉल में प्रस्ताव को पास करवाने के लिए दुनिया के सभी देशों को वोटिंग के लिए बुलाया गया। सभी देशों के डिप्लोमेट्स पहुंच गए। यहीं पर कहीं भारत और इजराइल के डिप्लोमेट्स भी बैठे थे। प्रस्ताव पर वोटिंग शुरू हुई और फिर भारत इजराइल ने ऐसा खेल किया जिसे देखकर कई देश उछल पड़े। दरअसल इस हॉल में जिस प्रस्ताव पर वोटिंग हो रही थी उसे मुख्य रूप से पाकिस्तान लेकर आया था। अब अगर कोई प्रस्ताव पाकिस्तान जैसा मक्कार देश ला रहा है तो उसके निशाने पर कहीं ना कहीं भारत होना ही था और इस हॉल में यही हुआ। पाकिस्तान द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव का कहना था कि दुनिया के अलग-अलग देशों में पारंपरिक हथियारों जैसे टैंक, मिसाइल और बंदूकों की संख्या पर काबू रखा जाए और सभी पड़ोसी देश आपस में हथियारों का संतुलन बनाए रखें। यानी भारत ज्यादा हथियार ना बनाए और अगर बनाने हैं तो पहले पाकिस्तान के साथ बैठकर यह डिसाइड कर ले कि कितनी मिसाइलें, टैंक और बंदूके बनानी है। हैरानी की बात देखिए कि 182 देशों को वोटिंग के लिए बुलाया गया था। इनमें से 180 देशों ने पाकिस्तान के इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया। लेकिन पूरी दुनिया में इस प्रस्ताव के खिलाफ सिर्फ और सिर्फ भारत और इजराइल ने वोट किया।
अनमोल शेर बेदी ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र को भी यह बताना चाहते हैं कि पाकिस्तान इस बिल के जरिए सिर्फ अपनी कूटनीति चमकाना चाहता है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। भारत किसी भी ऐसे नियम का हिस्सा नहीं बनेगा जो उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा हो। आपको बता दें कि अगर भारत इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट कर देता तो नैतिक रूप से भारत आधुनिक टैंक, लड़ाकू विमान या मिसाइलों को ना तो खरीद पाता और ना ही टेस्ट कर पाता। भारत के हथियार बेचने और खरीदने दोनों की क्षमताओं पर बहुत गंभीर अंतरराष्ट्रीय और कानूनी बंदिशें लग जाती। इसका सबसे बड़ा फायदा चीन और पाकिस्तान को ही मिलता। मगर भारत ने अकेले ही इस बिल के खिलाफ वोट डाल दिया। इसी के तुरंत बाद इजराइल ने भी भारत का साथ दे दिया। इजराइल ने कहा कि हम भी इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट डाल रहे हैं क्योंकि हमारी सुरक्षा, चुनौतियां और रणनीतिक स्थिति काफी हद तक भारत जैसी ही है। अगर हम भी अपने पड़ोसी देशों के साथ तालमेल बिठाकर हथियारों की संख्या सीमित कर लेंगे तो हमसे काफी दूर बैठा ईरान हम पर हमले शुरू कर देगा।