भारत और म्यांमार ने उग्रवादियों के खिलाफ समन्वित अभियान चलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

नयी दिल्ली। भारत और म्यांमार की सेनाओं ने म्यामांई क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ 17 फरवरी से दो मार्च तक ‘समन्वित अभियान’ चलाया। यह अभियान कालादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट परिवहन परियोजना को संभावित खतरे को टालने के लिए चलाया गया। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने इस अभियान के दौरान सीमा पार नहीं की।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार के पश्चिमी राज्य में 9 पुलिसकर्मी मारे गए

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य म्यामां के उग्रवादी समूह अराकान आर्मी के सदस्यों पर कार्रवाई करना था। सूत्रों ने कहा कि अभियान के दौरान भारतीय सेना ने नगालैंड और मणिपुर से लगी सीमा के पास सुरक्षा बढ़ाई ताकि उग्रवादी भारत की ओर नहीं आ सकें।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis