भारत-पाकिस्तान भिड़े, जिनपिंग झट से पुतिन से मिले, पक्के दोस्त से चालबाज चीन ने क्यों की मुलाकात?

By अभिनय आकाश | May 09, 2025

पूरी दुनिया आज भारत के समर्थन में आकर खड़ी हो चुकी है और पाकिस्तान आज अलग थलग हो चुका है। पाकिस्तान लके लिए इस वक्त मुसीबत हर तरफ से आ रही है। जहां पाकिस्तान उम्मीद कर रहा था कि चीन, तुर्की और मुस्लिम देश उसके समर्थन में खुलकर खड़े होंगे। वहां अब सबकुछ उल्दा हो गया है। चीन ने भारत की निंदा नहीं की बल्कि आतंकवाद के खिलाफ बयान दिया। भारत पाकिस्तान के झगड़े से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के पक्के दोस्त रूस की धरती पर इस वक्त मौजूद हैं। रूस में विजय दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मॉस्को आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन पर एक बार फिर टूटा रूस का कहर, कर दी भीषण बमबारी

रूस में विजय दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए चीनी राष्ट्रपति और अन्य विदेशी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है और इसी बीच यूक्रेन ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन मॉस्को को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए जिससे मुख्य हवाई अड्डों पर उड़ानों का परिचालन बाधित हो गया। बुधवार सुबह प्रमुख रूसी एयरलाइन ‘एयरोफ्लोत’ ने मॉस्को से आने-जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी ड्रोन हमले और विजय दिवस के कार्यक्रम के संबंध में सुरक्षा उपायों के मद्देनजर 140 से अधिक उड़ानों के संचालन में देरी हुई। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस