एशिया कप में 19 सितंबर को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2018

दुबई। गत चैंपियन भारत एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्ता से भिड़ेगा जबकि इससे एक दिन पहले टीम अपने अभियान की शुरुआत क्वालीफायर के खिलाफ करेगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का टूर्नामेंट में खेलना तय है जबकि बाकी स्थान के लिए यूएई, सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग के बीच दावेदारी है। 

 

गुप ए में भारत , पाकिस्तान और क्वालीफायर जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका , बांग्लादेश और अफगानिस्तान को जगह मिली है। टूर्नामेंट का पहला मैच दुबई मं 15 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर चार के लिए क्वालीफाई करेंगी जिसके बाद दो टीमों के बीच फाइनल होगा। 

 

एशिया कप कार्यक्रम इस प्रकार है : 

 

ग्रुप चरण : 

 

15 सितंबर : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (दुबई) 

 

16 सितंबर : पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर (दुबई) 

 

17 सितंबर : श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी) 

 

18 सितंबर : भारत बना क्वालीफायर (दुबई) 

 

19 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई) 

 

20 सितंबर : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी) 

 

21 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (दुबई), ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता अबु धाबी) 

 

23 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता (दुबई), ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (अबु धाबी) 

 

25 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी विजेता (दुबई) 

 

26 सितंबर : ग्रुप ए उप विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (अबु धाबी) 

 

28 सितंबर : फाइनल (दुबई)

 

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान