भारत और पाकिस्तान को खुली वार्ता के जरिये मुद्दों का समाधान करना चाहिए: उमर अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2021

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति की पहलों का शनिवार को स्वागत किया लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों को गुप्त वार्ता से आगे बढ़कर कश्मीर सहित सभी मुद्दों का समाधान करने के लिए खुली वार्ता करनी चाहिए। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पार्टी के एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में उमर ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा कहा है कि न केवल जम्मू कश्मीर, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की बेहतरी दोनों देशों की मित्रता में निहित है। उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि दोनों देश एक-दूसरे को धमकी देने के बजाय दोस्ती की बात कर रहे हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: क्या गुरुवायुर सीट जानबूझकर बीजेपी ने अपने हाथों से जाने दी? जहां कभी PM मोदी को कमल के फूलों से तौला गया था

भारत और पाकिस्तान के बीच गुप्त वार्ता संबंधी खबरों का जिक्र करते हुए नेकां के उपाध्यक्ष ने कहा कि दोनों देशों के बीच सभी मुद्दों के समाधान के लिए खुली बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सुना है कि गुप्त वार्ता आयोजित की गई थी, हम चाहते हैं कि वह दिन जल्द ही आये जब वे साथ में बैठेंगे तथा सभी मुद्दों पर खुली बातचीत करेंगे और बहुत सारे मुद्दे हैं जम्मू कश्मीर या कुछ और। हम उनसे चाहते हैं कि वे बातचीत के माध्यम से सभी मुद्दों का समाधान करें।’’ पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बारे में पूछे जाने पर उमर ने कहा कि यह वही कीमत है, जो केन्द्र की नीतियों का विरोध करने के लिए व्यक्ति चुकाता है। 

प्रमुख खबरें

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने October में शेयर बाजार से निकाले 34,843 करोड़ रुपये

दिल्ली में फिर लगेगा ठगों का मेला... INDIA Bloc की रैली पर BJP का हमला

Ramlila Maidan में INDIA गठबंधन की रैली, Delhi Police ने तैनात किए 4000 जवान

Hina Khan और Rocky Jaiswal की शादी सिर्फ 15 मिनट में हुई, भूल गए थे सालगिरह