भारत और पाकिस्तान परमाणु युद्ध के लिए तैयार थे, हमने सैन्य संघर्ष रुकवाया : ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को अपना यह दावा एक बार फिर दोहराया कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाया, क्योंकि यह परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता था।

अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी शुक्रवार को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बैठक की पूर्व संध्या पर आई है, जिसमें वह यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के बीच शांति समझौते की शर्तों पर चर्चा करेंगे।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सोचा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करना ‘‘सबसे आसान’’ होगा, लेकिन ‘‘यह वास्तव में सबसे कठिन’’ है। ट्रंप ने पुतिन के साथ अपनी आगामी बैठक के बारे में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बैठक होगी।

प्रमुख खबरें

मशहूर गायिका Dolly Parton का निधन, 80 की उम्र में Nashville में ली अंतिम सांस

Sensex में 285 अंकों की बढ़त, Nifty उछाल के साथ 24,356 के पार खुला

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?