आतंकवाद के खिलाफ जंग के लिए सहयोग बढ़ाएंगे भारत और फिलीपींस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2019

मनीला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और फिलीपीन के उनके समकक्ष रोड्रिगो दुर्तेते ने दोनों देशों के बीच भविष्य में मजबूत साझेदारी की उम्मीद जतायी। इसके साथ ही भारत और फिलीपीन ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और इस वैश्विक खतरे से निपटने में अपना सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जतायी। कोविंद फिलीपीन की पांच दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शनिवार को ट्वीट किया कि भारत और फिलीपीन आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं और इस वैश्विक खतरे से लड़ने में अपना सहयोग जारी रखने का वादा करते हैं। रक्षा और समुद्री सुरक्षा ऐसे नये क्षेत्र के तौर पर उभरे हैं जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोविंद और दुर्तेते ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध पर जोर दिया और भारत तथा फिलीपीन के बीच भविष्य में मजबूत साझेदारी की उम्मीद जतायी।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग