Turkey पहुंचा भारत, 3 देशों ने पाक को दिया झटका

By अभिनय आकाश | Apr 09, 2026

एक तरफ युद्ध का तनाव है और दूसरी तरफ लगातार सीजफायर और उसे लेकर उहापोह की स्थिति। यानी कि अमेरिका और ईरान के युद्ध ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा कर रख दिया है। और दूसरी तरफ है भारत और उसकी डिप्लोमेसी। युद्ध से ठीक उलट भारत अपने डिप्लोमेटिक रिश्तों को मजबूत कर रहा है। यही वजह है कि जहां एक वक्त भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में दरार पड़ गए थे, वहां भी बांग्लादेश और भारत के रिश्ते मजबूत होते दिख रहे हैं। यही वजह है कि बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री भारत के दौरे पर हैं। लेकिन हैरान करने वाली खबर तो अब आई है जहां भारत और तुर्की के बीच ऐसा लग रहा है कि फिर से एक नए सिरे से दोस्ती को ठीक करने की कोशिशें हो रही है क्योंकि भारत और तुर्की के विदेश विभाग के बीच में 12वें दौर की बैठक हुई है। जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय ने दी है कि तुर्कीय और भारत के फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन की एक बैठक नई दिल्ली में 8 अप्रैल को हुई है। 

इसे भी पढ़ें: US-Iran Ceasefire पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, महाशक्ति America के सामने डटा रहा ईरान

इस दौरान छठे दौर की भारत और अज़रबजान के फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन की बैठक बाकू में हुई थी। दोनों ही देशों ने उस बैठक में यह देखा था कि कैसे दोनों देश आपसी रिश्तों को मजबूत करने के लिए ट्रेड, टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, फार्मासटिकल सेक्टर में एक दूसरे के साथ काम कर सकते हैं और क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म पर भी दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का कमिटमेंट जाहिर किया। यानी कि जो देश पाकिस्तान के साथ कल को सबसे ज्यादा खड़े दिखाई दे रहे थे। उन तमाम देशों के साथ आज के वक्त में भारत के रिश्ते मजबूत होते दिखते हैं। अब बात अगर हम कर लें पाकिस्तान के साथ खड़े चीन की तो वो भी भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करना चाहता है और अब अज़र-बैजान से लेकर तुर्की, बांग्लादेश सब भारत के साथ अपने रिश्तों में मजबूती पर जुटे हुए हैं। मतलब खेल साफ है। पाकिस्तान जिनके दम पर फुदक रहा था वो वापस से भारत की झोली में आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Bihar Politics में बड़ा फेरबदल, Nitish कल लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!

Mulethi For Glowing Skin: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें Bye, मुलेठी से ऐसे पाएं बेदाग और जवां Skin

Baramati Bypoll: NCP के भारी दबाव के आगे झुकी Congress, सुनेत्रा पवार का निर्विरोध चुना जाना तय

हताश डेविड मिलर का कप्तान अक्षर पटेल ने बढ़ाया हौसला, ड्रेसिंग रुम का बदल दिया पूरा माहौल