By Prabhasakshi News Desk | Nov 09, 2024
नयी दिल्ली । रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद चीन से व्यापार और निवेश प्रवाह दूर हो सकता है लेकिन भारत और आसियान देशों को इस बदलाव का फायदा हो सकता है। मूडीज रेटिंग्स ने एक टिप्पणी में कहा कि ट्रंप के पांच नवंबर को अगला राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अमेरिका की मौजूदा नीतियों में बदलाव आने की उम्मीद है। ट्रंप प्रशासन में बड़े राजकोषीय घाटे, संरक्षणवादी व्यापारिक कदमों, जलवायु-उपायों में गतिरोध, आव्रजन पर सख्त रुख और नियमों में ढील देने की उम्मीद है।