US-Iran Tensions | ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने Pakistan लौटने के बाद सेना प्रमुख मुनीर से मुलाकात की

By रेनू तिवारी | Apr 27, 2026

पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य और कूटनीतिक संकट के बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची तीन दिनों के भीतर दूसरी बार पाकिस्तान पहुंचे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। रविवार को इस्लामाबाद पहुंचे अराघची ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का मुख्य केंद्र पाकिस्तान द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता के जरिए शांति स्थापित करने के प्रयास थे।

‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यात्रा के बाद अराघची रूस के मॉस्को के लिए रवाना हो गए। पाकिस्तान की ओर से इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। बताया जा रहा है कि यह बैठक पाकिस्तान द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर की व्यवस्था करने के लिए जारी शांति प्रयासों पर केंद्रित है। ‘जियो टीवी’ ने ईरानी समाचार एजेंसी ‘आईएसएनए’ के हवाले से बताया कि अराघची ‘‘युद्ध को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए किसी भी समझौते के ढांचे पर ईरान के रुख और विचारों’’ से अवगत कराएंगे।

इसे भी पढ़ें: Bengaluru की चिलचिलाती धूप में मिली ठंडी राहत, Ice Cream मिलते ही खिल उठे मजदूरों के चेहरे

ग्यारह और बारह अप्रैल को आयोजित शांति वार्ता का पहला दौर संघर्ष में शामिल पक्षों के लिए वांछित परिणाम लाने में विफल रहा। शनिवार को अराघची के ओमान रवाना होने के बाद, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर अब ईरान के साथ वार्ता के लिए इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। रविवार को ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए फोन पर बातचीत कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

India Manufacturing Sector: जुलाई में सुस्त पड़ी रफ्तार, 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुँचा PMI

कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर T. Dilip ने लिखा भावुक Note, Team India के सफ़र का हिस्सा बनने पर गर्व

Prashant Kishor का BJP पर तंज: 30 साल का किला सिर्फ 30 दिनों में ढहा

Tamil Nadu सरकार ने Cauvery जल विवाद पर Supreme Court का रुख किया, तत्काल पानी की मांग