दिसंबर में G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा भारत, दलाई लामा को लेकर चीन की आपत्ति पर भी दिया करारा जवाब

By अंकित सिंह | Jul 07, 2022

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची कई मुद्दों को लेकर आज एक संवावदाता सम्मेलम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत इस साल दिसंबर में G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा और अगले साल शिखर सम्मेलन के अलावा हमारी अध्यक्षता के दौरान देशभर में विभिन्न स्तरों पर बड़ी संख्या में G20 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे साथ ही उन्होंने चीन को भी करारा जबाव दिया है। दरअसल, चीन ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा था कि भारत को चीन के आंतरिक मामलों में दखल देने से परहेज करते हुए तिब्बत से जुड़े मुद्दों का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: बतौर मंत्री अपने कार्यकाल से संतुष्ट, प्रयास किया कि मंत्रालय ‘प्रतीकात्मक’ न रहे: नकवी

यूके पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ये आंतरिक घटनाक्रम हैं, हम इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं। पीएम मोदी और पीएम जॉनसन की गहरी दोस्ती थी। यूके के साथ हमारी बहुआयामी साझेदारी है और हमें उम्मीद है कि यह जारी रहेगा। हम नेतृत्व परिवर्तन पर टिप्पणी नहीं करेंगे। चीनी विदेश मंत्री से एस जयशंकर की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के साथ सभी मुद्दों के शीघ्र समाधान और घर्षण क्षेत्रों में प्राप्त विघटन के बारे में बात की। उन्होंने शांति और शांति बहाल करने के लिए पूर्ण विघटन के लिए गति बनाए रखने की आवश्यकता दोहराई।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात