भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अधिकारियों को FTA पर बातचीत तेज करने के निर्देश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

नयी दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि दोनों देशों ने आपसी व्यापार संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए दिसंबर 2021 तक एक समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य तय किया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष डैन तेहान के बीच बृहस्पतिवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। दोनों मंत्रियों ने अपने अधिकारियों को बातचीत में तेजी लाने का निर्देश दिया है और द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) को जल्द किसी मुकाम तक पहुंचाने पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन

US Open से पहले Aryna Sabalenka को बड़ा झटका, Canada Open में एलेक्जेंड्रोवा ने किया बड़ा उलटफेर

Barcelona और Frenkie de Jong के बीच Surgery को लेकर बढ़ी तकरार, क्लब की बढ़ी टेंशन