चीन के व्यवहार के कारण भारत-ऑस्ट्रेलिया ने उसके खिलाफ अपनी नीति बनाई, थिंक टैंक का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका के एक थिंक टैंक ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को चीन के व्यवहार की वजह से उसके खिलाफ अपनी नीति को धार देनी पड़ी है। इसने कहा कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के गठबंधनों और भागीदारियों को बहाल रखना कम्युनिस्ट देश के खिलाफ अधिक ताकत से प्रतिस्पर्धा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ‘सेंटर फॉर ए न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी’ ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि कोविड-19 के शुरू होने से पहले ही बीजिंग की बढ़ती आर्थिक शक्ति, सैन्य आधुनिकीकरण और आक्रामक राजनयिक प्रयास अमेरिका के प्रतिस्पर्धा लाभ के लिए प्रतिकूल साबित हो रहे थे और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय शक्ति संतुलन बदल रहा था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना समेत विभिन्न कारणों से 33 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत

रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी ने चीन के खिलाफ प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा करने के वास्ते अमेरिका के लिए अवसर उत्पन्न किए हैं। इसमें कहा गया है कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के गठबंधनों और भागीदारियों को बहाल रखना कम्युनिस्ट देश के खिलाफ अधिक ताकत से प्रतिस्पर्धा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के व्यवहार की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया को भी उसके खिलाफ अपनी नीति को धार देनी पड़ी है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख