भारत, ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘2 प्लस 2’ वार्ता बहुत लाभकारी रही: प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली ‘2 प्लस 2’ वार्ता को शनिवार को बहुत लाभकारी बताया और दोनों देशों के बीच समग्र रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन का आभार जताया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि दोनों ऑस्ट्रेलियाई मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई मंत्रियों मैरिस पायने तथा पीटर डटन से मिलकर प्रसन्नता हुई।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली मंत्री स्तरीय ‘2 प्लस 2’ वार्ता बहुत लाभकारी रही। मैं अपने मित्र स्कॉट मॉरिसन को हमारे देशों के बीच समग्र रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।’’

पीएमओ ने कहा कि मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें द्विपक्षीय सामरिक और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाएं, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दोनों देशों का साझा दृष्टिकोण और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय का बढ़ता महत्व शामिल है।

बयान में कहा गया है कि पिछले साल दोनों देशों के बीच स्थापित व्यापक सामरिक साझेदारी को तेजी से आगे बढ़ाने में मॉरिसन की भूमिका की सराहना करते हुए मोदी ने उन्हें उनकी सुविधानुसार जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया।

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John