अगले पांच साल में भारत का वाहन उद्योग दुनिया में पहले स्थान पर होगा: Nitin Gadkari

By Prabhasakshi News Desk | Jan 18, 2025

नयी दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन उद्योग में अब तक सर्वाधिक 4.5 करोड़ रोजगार पैदा होने का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा कि भारत का वाहन उद्योग अगले पांच साल में दुनिया में पहले स्थान पर होगा। गडकरी ने यहां वाहन डीलरों के निकाय फाडा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय वाहनों की मांग वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक है। उन्होंने कहा, “भारतीय वाहन उद्योग का आकार अब 22 लाख करोड़ रुपये का है। मुझे पूरा विश्वास है कि पांच साल के भीतर भारतीय वाहन उद्योग दुनिया में नंबर एक बन जाएगा।”

उन्होंने फेडरेशन ऑफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के कार्यक्रम में कहा कि वाहन उद्योग ने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा की हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं। उन्होंने कहा, “वाहन उद्योग राज्य सरकार और भारत सरकार को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के हिस्से के रूप में अधिकतम राजस्व भी दे रहा है।” उन्होंने बताया कि भारत में बनने वाले सभी दोपहिया वाहनों में से 50 प्रतिशत का निर्यात किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल