भारत की आयुषी और ऐश्वर्य ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित स्पर्धा का रजत जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2021

लीमा| आयुषी पोद्दार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित स्पर्धा का रजत पदक जीता।

गुरूवार को रिदम सांगवान और विजयवीर सिद्धू की भारतीय जोड़ी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह भारत ने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

सांगवान और सिद्धू ने थाईलैंड के कान्याकोर्न हिरुनफोम और श्वाकोन त्रिनिफाकरोन को 9-1 से हराकर भारत को चैंपियनशिप में 10वां स्वर्ण पदक दिलाया। भारत ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक भी जीता।

तेजस्विनी और अनीश ने थाइलैंड के ही चाविसा पादुका और राम खामहेंग को 10-8 से पराजित करके कांसे का तमगा हासिल किया। जूनियर महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में प्रसिद्धि महंत, निश्चल और आयुषी पोद्दार ने रजत पदक जीता।

उन्हें फाइनल में अमेरिका की एलिजाबेथ मैकगिन, लॉरेन जॉन और कैरोलिन टकर से 43-47 से हार झेलनी पड़ी। भारत के नाम पर अब 10 स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य पदक दर्ज हैं। अमेरिका छह स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल