भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन के फरवरी में चालू हो जाने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2023

भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन (आईबीएफपीएल) अगले महीने चालू हो सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। 130 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 377.08 करोड़ रुपये की लागत आई है। अंतरराष्ट्रीय तेल पाइपलाइन आईबीएफपीएल के माध्यम से असम स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) के पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में स्थित विपणन टर्मिनल से बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसी) के परबतीपुर डिपो तक ईंधन पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आईबीएफपीएल को भारत और बांग्लादेश के बीच सच्ची दोस्ती के कारण सफलतापूर्वक लागू किया गया है और यह दो दक्षिण- एशियाई देशों के बीच अच्छे संबंधों का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बैठक में इस 10 लाख टन सालाना क्षमता की पाइपलाइन के वित्तपोषण की सहमति जताई थी। आईबीएफपीएल के निर्माण की कुल लागत 377.08 करोड़ रुपये है।

इसमें से एनआरएल का निवेश पाइपलाइन के भारत के हिस्से के लिए 91.84 करोड़ रुपये है, जबकि बांग्लादेश के हिस्से के लिए शेष 285.24 करोड़ रुपये अनुदान सहायता के रूप में भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित किए जा रहे हैं। पड़ोसी देश के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के अवसर पर असम विधानसभा द्वारा हाल ही में तैयार एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश इस साल के अंत में एनआरएल से गैस और तेल आयात करना शुरू कर देगा।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद