IND vs SL 2nd Test: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, सारांश जैन का डेब्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 23, 2026

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने अपनी एकादश में एक बदलाव करते हुए बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पदार्पण का मौका दिया है। कुलदीप वायरल संक्रमण से उबर रहे हैं।

हालांकि जरूरत पड़ने पर वह कनकशन विकल्प के तौर पर मैदान पर उतर सकते हैं।’’ श्रीलंका ने भी दो बदलाव करते हुए कामिल मिशारा और पासिंदु सूर्याबंडारा को पदार्पण का मौका दिया है। पासिंदु पिछले टेस्ट में हालांकि कनकशन स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में खेले थे लेकिन यह मैच उनका पूर्ण पदार्पण है। भारत दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Starbucks भारत में तेजी से बढ़ाएगा Stores, शहरों में नेटवर्क डेंसिटी बढ़ाने पर जोर

Boring Lunch को बनाएं खास, ये 3 Best Recipes मिनटों में बदल देंगी सादे Rice का पूरा स्वाद

Mumbai में 22 फुट ऊंची Ganesh Idol गिरने से दो लोगों की मौत, पांच घायल

Commerce Secretary का South America दौरा 24 अगस्त से, ब्राजील और चिली से व्यापार पर चर्चा