भारत ने शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में जापान को 2-0 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

इपोह। भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी जापान को 2-0 से हराकर सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू किया। वरूण कुमार ने 24वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर भारत को बढ़त दिलायी। इसके बाद सिमरनजीत सिंह ने 55वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह के शानदार पास से डाइविंग मैदानी गोल दागा। इससे पांच बार की चैम्पियन टीम पूरे तीन अंक जुटाने में सफल रही। 

इसे भी पढ़ें: हॉकी इंडिया ने अपना महत्वाकांक्षी कोचिंग शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया

भारतीय टीम अपने अगले लीग मैच में रविवार को कोरिया से भिड़ेगी जिसके बाद उसका सामना मलेशिया (26 मार्च), कनाडा (27 मार्च) और पोलैंड (29 मार्च) से होगा। राउंड रोबिन लीग चरण से दो शीर्ष टीमें 30 मार्च को होने वाले फाइनल में खेलेंगी। 

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा