जापान को हरा कर भारत फाइनल में, मुकाबला पाकिस्तान से

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2018

मस्कट। भारत ने एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जापान को 3-2 हरा कर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहां उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। राउंड रॉबिन चरण में जापान को 9-0 से हराने वाली भारतीय टीम को आज कड़ी चुनौती मिली। भारत के लिए गुरजंट सिंह ने 19वें मिनट में पहला गोला किया जबकि चिंगलेनसाना सिंह ने 44वें मिनट में दूसरा गोल दागा। दिलप्रीत सिंह ने 55वें मिनट में तीसरा गोल किया।

वहीं जापान ने 29वें और 56वें मिनट में गोल दागे। फाइनल में गत चैम्पियन भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। वह दूसरे सेमी फाइनल में मलेशिया को हरा कर फाइनल में पहुंचा है।

प्रमुख खबरें

जापान को पछाड़ भारत बना चौथी आर्थिक शक्ति, Rahul के dead economy वाले बयान पर BJP का पलटवार

Ram Lalla Pran Pratishtha की दूसरी वर्षगांठ: PM Modi बोले - यह हमारी आस्था का दिव्य उत्सव

Sabudana For Glowing Skin: नए साल पर पाएं बेदाग निखरी त्वचा, साबूदाना फेस पैक से घर बैठे पाएं चांद सा चेहरा

New Year पर सीमा पार से घुसपैठ की हर कोशिश होगी नाकाम, Jammu Border पर मुस्तैद BSF