By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2025
हिना बानो और कनिका सिवाच की हैट्रिक की बदौलत भारत ने सोमवार को यहां नामीबिया को 13-0 से हराकर जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। हिना (35 वां , 35 वां, 45 वां मिनट) और कनिका (12 वां, 30 वां, 45 वां मिनट) के गोलों के अलावा साक्षी राणा (10 वां, 23 वां मिनट) ने दो गोल किए, जबकि बिनीमा धान (14 वां मिनट), सोनम (14 वां मिनट), साक्षी शुक्ला (27 वां मिनट), इशिका (36 वां मिनट) और मनीषा (60 वां मिनट) ने भी गोल किए। इस जीत के साथ भारत तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।
टीम ने दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त को 7-0 और तीसरे क्वार्टर के बाद 12-0 कर लिया। आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में कुछ बदलाव करते हुए भारत ने लगातार मौके बनाए और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी अपनी छाप छोड़ने का मौका मिला। मनीषा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 13-0 से आगे कर दिया।