भारत ने बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2022

क्वार्टर फाइनल में पहले ही जगह पक्की कर चुकी भारतीय बैडमिंटन टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम प्रतियोगिता के अंतिम ग्रुप ए मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।  पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ 5-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज करने वाली गत चैम्पियन भारतीय टीम ने शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: मुक्केबाज हसमुद्दीन 57 किलोवर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

 त्रिशा जॉली एवं गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी को लोसिंग तो चेन हसुआ यु एवं ग्रोनए सोमरविल्ले की जोड़ी से 13-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल मैच में बी सुमित रेड्डी एवं अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी  यिंग जियांग लिन एवं ग्रोनए सोमरविले को 21-14, 21-11 से हरा कर भारतीय जीत के अंतर को 4-1 कर दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर