व्यापार सुविधा मामले में भारत दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला देश : यूएनईएससीएपी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

एशिया प्रशांत संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (यूएनईएससीएपी) ने कहा है कि व्यापार सुविधा के मामले में भारत अब दक्षिण-एशियाई क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला देश है। यूएनईएससीएपी के डिजिटल और सतत व्यापार सुविधा पर नवीनतम वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार, साल 2021 की तुलना में भारत ने अपनी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। इस वर्ष के सर्वेक्षण में 140 से अधिक अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया है और 60 व्यापार सुविधा उपायों का मूल्यांकन किया गया है। इस सर्वेक्षण में 2021 में 90.32 प्रतिशत के स्कोर की तुलना में 2023 में 93.55 प्रतिशत के बेहतर अंक के साथ भारत को वैश्विक व्यापार सुविधा प्रयासों में सबसे आगे रखा गया है।

भारत ने ‘व्यापार सुविधा में महिलाएं’ के मामले में 2023 में 77.8 प्रतिशत तक अंक हासिल किये हैं जो 2021 में 66.7 प्रतिशत था। यह स्त्री-पुरूष समावेशिता और व्यापार क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को बताता है। वित्त मंत्रालय ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ‘‘भारत अब दक्षिण एशिया क्षेत्र के सभी देशों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला देश है। भारत को जो कुल अंक मिला है, वह कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी आदि सहित कई विकसित देशों से अधिक है।

प्रमुख खबरें

नेपाल में बाढ़ राहत के लिए भारत ने भेजी 68.5 टन सामग्री और विशेषज्ञ टीम

FDA पर भड़का Bombay High Court, Cipla और MCA के 5 रेस्टोरेंट के खिलाफ आदेश वापस लेने पड़े

Kajri Teej 2026: जानिए चंद्रमा को Arghya देने का धार्मिक महत्व और Marital Bliss के लिए पारंपरिक पूजा विधि

10 मिनट के टी ब्रेक ने बचा ली 28 लोगों की जान! Nepal से लौटे तीर्थयात्रियों ने सुनाई खौफनाक कहानी