China-Turkey पर भारत का सबसे बड़ा खुलासा, पाकिस्तान की तो हो गई सिट्टी-पिट्टी गुम!

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2025

फिक्की के एक कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह जो उप सेना प्रमुख हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बेहद अहम जानकारियां देश से साझा की हैं। उन्होंने कहा है कि भारत के सामने केवल एक नहीं बल्कि तीन से चार दुश्मन थे और जिसमें सबसे आगे पाकिस्तान था। उन्होंने ये भी कहा कि चीन ने पाकिस्तान को एक टेस्ट लैब के तौर पर इस्तेमाल किया और उसे आगे कर दिया। इतना ही नहीं भारतीय सेना की तरफ से चीन का नाम तो लिया ही गया, इसके अलावा तुर्किए का भी नाम लिया गया। तुर्किए के बैरिख्तर ड्रोन और लॉजिस्टिकल सपोर्ट के अलावा ट्रेंड टेक्निशियन की मौजूदगी को लेकर उप सेना प्रमुख ने जोर देकर बताया है कि किस तरह से इस युद्ध के दौरान चीन और तुर्किए पाकिस्तान की मदद कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: G20, ट्रंप का इनोग्रेशन डे, BRICS समिट, कौन जिनपिंग को फ्रंट पर आने से रोक रहा, खबर बहुत गर्म है, चीन में तख्तापलट कंफर्म है

भारतीय सेना के क्षमता विकास और संधारण संबंधी कार्य देखने वाले उप सेना प्रमुख ने कहा कि इस्लामाबाद को बीजिंग का समर्थन आश्चर्यजनक नहीं है, क्योंकि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों का 81 प्रतिशत सैन्य साजोसामान चीन से आता है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा कि वह (चीन) उत्तरी सीमा पर खुद सीधे टकराव में पड़ने के बजाय भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए पड़ोसी देश का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करता है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान केवल सामने का चेहरा था, जबकि असली समर्थन चीन से मिल रहा था। हमें इसमें कोई हैरानी नहीं हुई, क्योंकि अगर आप पिछले पांच वर्षों के आंकड़े देखें, तो पता चलता है कि पाकिस्तान को मिलने वाले सैन्य उपकरणों में से 81 प्रतिशत चीन से आ रहे हैं।” लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा कि तुर्किये ने भी पाकिस्तान को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमने युद्ध के समय और युद्ध क्षेत्र में कई ड्रोन आते और उतरते देखे, साथ ही वहां मौजूद व्यक्तियों की गतिविधियां भी देखी गईं। 

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में नौ वनडे खेल सकते हैं रोहित कोहली

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग