INDIA bloc सिर्फ कमियां छिपाने का माध्यम: Chirag Paswan का बड़ा हमला, कहा- 'सत्ता के लिए समझौता'

By अंकित सिंह | Jun 08, 2026

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (आरवी) के प्रमुख चिराग पासवान ने सोमवार को कांग्रेस के साथ मतभेदों के बावजूद तृणमूल कांग्रेस, वामपंथी दलों और अन्य कई दलों की इंडिया ब्लॉक की बैठक में उपस्थिति पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि गठबंधन एक-दूसरे की कमियों को छिपाने का माध्यम है। पत्रकारों से बात करते हुए पासवान ने कहा कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के बैठक में शामिल होने पर उन्हें आश्चर्य हुआ है। 

उन्होंने कहा कि मुझे ममता जी पर आश्चर्य है, जो राहुल गांधी द्वारा बंगाल चुनाव के दौरान उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के बावजूद बैठक में भाग लेने के लिए एक दिन पहले ही आ गई हैं। यह दर्शाता है कि यह गठबंधन एक समझौता है, एक-दूसरे की कमियों को छुपाने का एक तरीका है। इसी कारण से यह गठबंधन अब तक सफल नहीं हो पाया है। इतिहास गवाह है कि जब भी गठबंधन को साथ रहने की जरूरत पड़ी, उन्होंने अपने-अपने फायदे के लिए एक-दूसरे को धोखा दिया। ऐसी बैठकों का कोई अर्थ नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Sanjay Raut का बड़ा ऐलान: INDIA bloc का एक ही लक्ष्य, 'विश्वासघातियों' को सत्ता से बेदखल करेंगे

इंडिया ब्लॉक के कई वरिष्ठ नेता गठबंधन की बैठक के लिए राजधानी केरल पहुंच रहे हैं, वहीं सीपीआई के महासचिव डी राजा ने सोमवार को कहा कि वामपंथी दल केरल विधानसभा चुनाव के दौरान वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के खिलाफ कांग्रेस नेतृत्व द्वारा दिए गए बयानों का मुद्दा उठाएंगे। डी राजा ने एएनआई को बताया कि इंडिया ब्लॉक के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अभी तक बैठक का एजेंडा नहीं बताया है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन