भरोसा नहीं है... दिल्ली चुनाव से पहले EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में INDIA Bloc

By अंकित सिंह | Dec 11, 2024

महाराष्ट्र चुनाव के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के संबंध में विपक्ष के आरोपों के बीच राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरण कुलकर्णी ने कहा है कि ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता है। हालांकि, विपक्ष का आरोप अभी भी जारी है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि क्या चुनाव आयोग ने कभी सच बोला है? पार्टियों और उम्मीदवारों की ओर से कई बार शिकायतें की गईं लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया।'

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: आदित्य ठाकरे की मांग- बेलगावी बनाया जाए केंद्रशासित प्रदेश, सिद्धारमैया बोले- यह बचकानी बात

कथित तौर पर INDI गठबंधन हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में हेरफेर का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की योजना बना रहा है। यह निर्णय मंगलवार (10 नवंबर) शाम को एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार और आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच हुई बैठक के दौरान किया गया। महाराष्ट्र में पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) समेत विपक्ष को भारी नुकसान हुआ। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि दिल्ली विधानसभा में आगामी चुनावों के साथ, विपक्षी गुट को इस संबंध में कुछ अग्रिम योजना की आवश्यकता महसूस हुई।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत