अयोध्या के बाद बद्रीनाथ सीट भी हार गयी भाजपा, केदारनाथ से भाजपा विधायक का निधन हो गया, ये सब चल क्या रहा है?

By नीरज कुमार दुबे | Jul 13, 2024

देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया को भारी बढ़त मिली है। हम आपको बता दें कि इन 13 सीटों में से इंडिया गठबंधन के घटक 10 सीटें जीतने में सफल रहे जबकि केंद्र में सत्तारुढ़ एनडीए को मात्र दो सीटों से संतोष करना पड़ा है। खास बात यह है कि लोकसभा चुनावों में अयोध्या की सीट हारने वाली भाजपा अब उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में बद्रीनाथ की सीट हार गयी है। यही नहीं, हाल ही में केदारनाथ की भाजपा विधायक शैला रानी रावत का भी निधन हो गया है जिसके चलते वहां भी जल्द ही उपचुनाव होगा। धर्मस्थलों पर होती भाजपा की हार से विपक्ष को भगवा दल पर निशाना साधने का मौका भी मिल गया है।

इसे भी पढ़ें: Bypoll Results NDA vs INDIA | इंडिया ब्लॉक ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी, 13 में से 10 सीटों पर आगे, पढ़ें अभी तक की पूरी अपडेट

वहीं पंजाब में, सत्तारुढ़ ‘आप’ के मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुरल को 37,325 मतों के अंतर से हराया। हम आपको बता दें कि शीतल अंगुरल के मार्च में ‘आप’ विधायक के रूप में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस सीट पर बड़ी बढ़त के साथ मिली जीत से पता चलता है कि राज्य के लोग उनकी सरकार के काम से ‘‘बहुत खुश’’ हैं।

दूसरी ओर, तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अन्नियूर शिवा ने विक्रवांडी विधानसभा सीट पर एनडीए की घटक पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अंबुमणि सी को 67,757 वोटों से पराजित किया। उधर, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवारों- कृष्णा कल्याणी ने रायगंज, मधुपर्णा ठाकुर ने बगदाह, मुकुट मणि अधिकारी ने राणाघाट दक्षिण और सुप्ति पांडे ने मानिकतला सीट पर जीत दर्ज की। इस प्रकार इंडिया गठबंधन की सीटों का कुल योग 10 रहा। इसके अलावा, बिहार के रुपौली में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जद (यू) के कलाधर प्रसाद मंडल को हरा दिया।

उधर, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट जीती है। भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा को 27,041 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के पुष्पिंदर वर्मा को 25,470 वोट मिले। इसके अलावा भाजपा को मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भी जीत मिली। यहां भाजपा के कमलेश प्रताप शाही ने कांग्रेस के धीरन शाह इनवती को हराया। इस प्रकार भाजपा द्वारा जीती गयी सीटों का कुल योग दो रहा।

प्रमुख खबरें

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान