By अभिनय आकाश | Jun 05, 2024
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सांसद राहुल गांधी इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की आज बैठक बुलाई गई है, इसमें इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल पहुंचेंगे और लोकसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा होगी, आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाए। हमारे मंत्रीमंडल ने 75% के आरक्षण शेड्यूल-9 में डालने का प्रस्ताव रखा था... अगर वे(नीतीश कुमार) किंग मेकर के रूप में हैं तो वे बिहार के लिए इतना तो कर ही सकते हैं। पहली बार नरेंद्र मोदी का मैजिक खत्म हो चुका है, वे बहुमत से काफी दूर हैं, वे अपने दो बड़े सहयोगी के बिना नहीं चल सकते हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर कहा, "हम अपने गठबंधन को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। आगे की रणनीति तय करेंगे।