BRICS में भारत का मास्टरप्लान, पड़ोसी देश बांग्लादेश PM को मिला खास न्योता!

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2026

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को नई रफ्तार देने की कोशिशों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई। भारत में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आउटरी सेशन में शामिल होने का आधिकारिक न्योता भेजा है। यह जानकारी ऐसे समय पर सामने आई जब भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। ढाका में भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने 29 जुलाई को बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील उर रहमान और विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद इस्लाम से मुलाकात की। यह बांग्लादेश में कार्यभार संभालने के बाद उनकी पहली आधिकारिक मुलाकात थी। बैठक के बाद दिनेश त्रिवेदी ने साफ कहा कि भारत बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा का फैसला पूरी तरह उनका विशेषाधिकार है। लेकिन भारत को उम्मीद है कि वह इस निमंत्रण को स्वीकार करेंगे और नई दिल्ली आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण, विदेश मंत्री ने कहा- सरकार कर रही विचार

विदेश मंत्री खलील उर रहमान ने कहा कि दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दे हैं और दोनों पक्ष उन समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उनका कहना था कि इन मसलों को सुलझाना जरूरी है ताकि रिश्ते और मजबूत हो सके। वहीं भारत की ओर से साफ संदेश दिया गया कि भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक रचनात्मक और भविष्य को ध्यान में रखकर साझेदारी को आगे बढ़ाना चाहता है। भारतीय उच्च आयोग ने भी कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी हितों और लोगों से जुड़े सहयोग को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। वहीं बांग्लादेश के अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई दूसरे देशों से भी विदेश यात्रा का निमंत्रण मिला है।

इसे भी पढ़ें: Afghanistan Series में बदलाव कर India vs Bangladesh दौरे की तैयारी, BCCI जल्द मांगेगा मंजूरी

उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए भी न्यूयॉर्क जाना है। इसलिए सरकार सभी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पर एक साथ प्रचार कर रही है और उसी के बाद यात्रा कार्यक्रम तय किया जाएगा। बात करें ब्रिक्स की तो इस बार 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और सऊदी अरब शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच