इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने कहा, Yes Bnak का कोई कर्ज बकाया नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

नयी दिल्ली। इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) ने रविवार को कहा कि कंपनी और उसके प्रवर्तकों पर यस बैंक का कोई कर्ज बकाया नहीं है। सोशल मीडिया में इस बारे में चल रही अफवाहों को देखते हुये कंपनी ने यह स्पष्टीकरण जारी किया है।

आईएचएफएल ने जारी एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘यस बैंक से इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस को सावधि रिण दिये जाने को लेकर सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों और दुष्प्रचार को लेकर हम सार्वजनिक तौर पर यह तथ्य रखना चाहते हैं कि यस बैंक का इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस पर कोई कर्ज बकाया नहीं है।’’ कंपनी ने आगे यह भी स्पष्ट किया है कि यस बैंक से इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस के प्रवर्तक अथवा प्रवर्तक की किसी कंपनियों, परिवार के सदस्यों पर भी कोई कर्ज बकाया नहीं है।

 इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण इजराइली प्रधानमंत्री के मुकदमे की सुनवाई टली

 शेयर बाजार को भेजी गई एक अन्य सूचना में कर्नाटक बैंक ने भी बैंक की सेहत को लेकर संदेह जताने वाले कुछ समाचारों को खारिज किया है।बैंक ने कहा है कि उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत है और जोखिम वाली संपत्ति तथा पूंजी अनुपात भी बेहतर बना हुआ है। यह अनुपात रिजर्व बैंक द्वारा तय सीमा से काफी ऊपर बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: एमएनआरई मंत्रालय ने समय के साथ चलने के लिए नयी वेबसाइट बनाई

 इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने आरोप लगाया है कि कंपनी के खिलाफ उसे ब्लैकमेल करने वाले वसूली गैंग द्वारा चलाया जा रहा है जिसके साथ कंपनी पिछले एक साल से निपट रही है। इस गैंग के कुछ सदस्य जेल में हैं और कुछ भागे हुये हैं। कंपनी ने कहा है, ‘‘हम उन मीडिया मंचों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में है जिनका इस्तेमाल यह गैंग इंडिया बुल्स के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने के लिये कर रहा है।

प्रमुख खबरें

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: चक्रवात Arnab, PM Modi का संबोधन और बड़ी खबरें

Ministry of Corporate Affairs ने NCLT और NCLAT को पूरी तरह Hijack कर लिया है, CJI Surya Kant ने Modi सरकार पर की बेहद कड़ी टिप्पणी

मोदी जी 3 बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे, लखनऊ में बोले शाह- गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम