Pakistan के खिलाफ खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन, दोबारा FATF की 'ग्रे लिस्ट' में शामिल करने की भारत कर सकता है मांग

By अभिनय आकाश | May 23, 2025

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। भारत अब एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार भारत पाकिस्तान को  दोबारा एफएटीएफ की  'ग्रे लिस्ट' में शामिल करने की मांग कर सकता है। भारत की तरफ से ग्लोबल बॉडी की अगली मीटिंग के दौरान पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डलवाने के लिए फाइनेंशियल एक्शन टॉस्क फोर्स के संपर्क में है। यह कदम उस स्थिति में उठाया जा रहा है जहां भारत को संदेह है कि पाकिस्तान आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा है। एफएटीएफ कई देशों पर मनी लांड्रिंग और टेरर फंडिंग पर नजर रख उसे लिए नियम बनाता है। आतंकवादी वित्तपोषण जैसे खतरों से निपटना और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली की अखंडता के लिये अन्य कानूनी, विनियामक और परिचालन उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। 

इसे भी पढ़ें: IDF के 150 ट्रेंड सैनिक...POK में भारत के साथ घुसने वाला है इजरायल? शहबाज शरीफ को सता रहा किस बात का डर

 पाकिस्तान को जून 2018 में 'ग्रे लिस्ट' में डाला गया था। अक्टूबर 2022 में उसे इस लिस्ट से बाहर निकाला गया। जब पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' से हटाया गया था, तब भारत ने कहा था कि पाकिस्तान ने कुछ जाने-माने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया गया था। इनमें 26/11 के मुंबई हमलों में शामिल आतंकी भी शामिल थे। 

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh   

प्रमुख खबरें

DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, कर्नाटक SIR में मतदाता सत्यापन के लिए मांगा और समय

Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

CM Mohan Charan Majhi ने Odisha Police को 75 फीसदी दोषसिद्धि का लक्ष्य दिया

Nepal Flood में फंसे कुशीनगर के करन शर्मा, त्रिशूली प्रोजेक्ट से 76 कर्मी लापता