देश में 2 लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अबतक 5,598 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2020

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण से 204 लोगों की मृत्यु के साथ ही इस घातक वायरस की चपेट में आने से देश भर में अब तक 5,598 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमण के 8,171 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,98,706 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब 97,581 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 95,526 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 48.07 फीसदी मरीज स्वस्थ हुए हैं। सोमवार सुबह से अब तक 204 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सबसे ज्यादा 76 मौतें महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 50, गुजरात में 25, तमिलनाडु में 11 लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में आठ-आठ लोगों की मौत हुई। इसके अलावा तेलंगाना में छह, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चार-चार तथा बिहार और जम्मू-कश्मीर में तीन-तीन, आंध्र प्रदेश में दो और हरियाणा, कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। महाराष्ट्र में अब तक 2,362 लोगों की मौत हो चुकी है और यह राज्य मृतकों की सूची में शीर्ष पर है। 

इसके बाद गुजरात में 1,063, दिल्ली में 523, मध्य प्रदेश में 358 और पश्चिम बंगाल में 335 लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश में अब तक 217 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 198, तमिलनाडु में 184, तेलंगाना में 88, आंध्र प्रदेश में 64, कर्नाटक में 52, पंजाब में 45, जम्मू-कश्मीर में 31 और बिहार में 24 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 21, केरल में 10 और ओडिशा में सात लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस से हो चुकी है। उत्तराखंड में छह और हिमाचल प्रदेश तथा झारखंड में पांच-पांच, चंडीगढ़ और असम में चार-चार, मेघालय और छत्तीसगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं मृतकों में 70 फीसदी ऐसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय