Republic Day 2025: भारत इस साल मना रहा 76वां गणतंत्र दिवस, जानिए थीम और इतिहास

By अनन्या मिश्रा | Jan 26, 2025

भारत के इतिहास में 26 जनवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इसी दिन साल 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। जिससे भारत देश एक संप्रभु गणराज्य बना। 26 जनवरी का दिन भारतीय लोकतंत्र, स्वतंत्रता और समानता के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में विभिन्न समारोह और परेड का आयोजन होता है। इस बार यानी की साल 2025 में 76वां रिपब्लिक डे मनाया जा रहा है।

हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जात है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। जिससे भारत एक गणराज्य बना। यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के लिए कड़ी मेहनत और संविधान के महत्व को सम्मानित करता है। पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत अपनी समृद्ध विरासत और विकास की यात्रा का उत्सव मना रहा है।

गणतंत्र दिवस के दिन प्रमुख आयोजन

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन होता है। यह परेड भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के द्वारा की जाती है। इसके अलावा इस दिन कई राज्यों के सांस्कृतिक प्रदर्शन और झांकियों का भी आयोजन होता है। जो देश की विविधता को दर्शाती हैं।

थीम

भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' रखी गई है। यह थीम भारत की विरासता को संभालते हुए देश की प्रगति की यात्रा को दर्शाती है।

देश का संविधान

डॉ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में भारतीय संविधान बना था। इसको 26 नवंबर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया। लेकिन भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया। इससे भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। यह दिन भारतीय नागरिकों के अधिकारों, स्वतंत्रता और समानता का प्रतीक है।

राष्ट्रपति देते हैं सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के कई नागरिकों और सैनिकों को राष्ट्रपति प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान प्रदान करते हैं। जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देते हैं, उनको राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री, पद्मभूषण और भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें