भारत-चीन सीमा विवाद: 15 दिसंबर के बाद हो सकती है कोर कमांडर स्तर की 14वीं वार्ता

By अभिनय आकाश | Dec 02, 2021

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चल रहे गतिरोध को हल करने के लिहाज से दिसंबर के मध्य में भारत और चीन के 14 वें दौर की कोर कमांडर वार्ता कर सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि यह समय भारत के लिए उपयुक्त होगा क्योंकि सशस्त्र बल 16 दिसंबर तक यह 1971 के युद्ध में पाकिस्तान की करारी हार और भारत की जीत के स्वर्ण जयंती समारोह में व्यस्त रहेंगे। भारत और चीन गतिरोध को हल करने के लिए पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बातचीत कर रहे हैं और अब तक 13 राउंड हो चुके हैं। दोनों पक्ष संघर्ष के बिंदु हॉट स्प्रिंग्स के समाधान पर विचार कर रहे हैं जहां बीते वर्ष चीनी आक्रमकता के बाद हालात गंभीर हो गए थे। सूत्रों ने कहा कि पैंगोंग झील और गोगरा की ऊंचाई पर स्थित संघर्ष बिंदुओं को सुलझा लिया गया है, लेकिन हॉट स्प्रिंग्स मसला अभी बाकी है।

इसे भी पढ़ें: चीन के खिलाफ लिया गया बड़ा फैसला, WTA ने सभी टेनिस टूर्नामेंट सस्पेंड किए

चीन ने एलएसी के बहुत करीब सैनिकों के लिए आवास बनाकर लद्दाख के विपरीत क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है और इसके आक्रामक बुनियादी ढांचे के निर्माण को देखते हुए ऐसा लगता है कि एक बड़ा गेमप्लान तैयार कर रहा है। भारत ने सैनिकों के लिए सड़कों और आवासों के मामले में भी तेजी से विकास किया है और सूत्रों का अनुमान है कि अगर बड़ी संख्या में सैनिकों की आवश्यकता होती है तो भारत अत्यधिक सर्दियों में क्षेत्र में 2 लाख से अधिक सैनिकों को आसानी से प्रबंधित कर सकता है। 

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda