आर्मी चीफ ने रक्षा मंत्री को बताया बॉर्डर का हाल, लद्दाख में सेना की तैयारियों की दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पूर्वी लद्दाख के संपूर्ण हालात और क्षेत्र में भारतीय सेना की तैयारियों की जानकारी दी जहां भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सेना प्रमुख हालात का जायजा लेने के लिए 23 जून से दो दिन तक लद्दाख दौरे पर थे।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने मास्को में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

15 जून को गलवान घाटी में हिंसक झड़पों में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद हो जाने के बाद तनाव और बढ़ गया। दोनों सेनाओं के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों ने सोमवार को करीब 11 घंटे तक बातचीत की थी जिसमें वे पूर्वी लद्दाख में टकराव के सभी बिंदुओं से क्रमिक तरीके से हटने की आपसी सहमति पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों ने बुधवार को भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय की कार्यप्रणाली की रूपरेखा के तहत राजनयिक स्तर की बातचीत की थी। दोनों पक्षों ने राजनयिक वार्ता में सैनिकों को पूर्वी लद्दाख से हटाने की सहमति को तेजी से लागू करने पर सहमति जताई थी जैसा कि छह जून को वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की बैठक में निर्णय हुआ था। गलवान घाटी में झड़प के बाद सेना ने हजारों अतिरिक्त जवानों को अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा सिक्किम समेत अनेक क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास अग्रिम स्थानों पर भेजा। वायु सेना ने भी अपने सुखोई 30 एमकेआई, जगुआर, मिराज 2000 विमानों और अपाचे हेलीकॉप्टर को लेह तथा श्रीनगर समेत कई प्रमुख वायुसेना केंद्रों पर तैनात कर दिया।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा