राजनाथ सिंह ने मास्को में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘मास्को में आज भारतीय दूतावास का दौरा किया और महात्मा गांधी को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।’

मास्को। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मास्को स्थित भारतीय दूतावास के परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह सोमवार को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की विजय की 75वीं वर्षगांठ पर मास्को में आयोजित होने वाले एक भव्य सैन्य परेड में भाग लेने और शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करने के लिए रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर मास्को में हैं। 

इसे भी पढ़ें: तीन दिवसीय रूस यात्रा पर रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सैन्य अधिकारियों के साथ करेंगे वार्ता 

सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मास्को में आज भारतीय दूतावास का दौरा किया और महात्मा गांधी को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।’’ ट्वीट के साथ जारी तस्वीरों में सिंह फेस मास्क पहने और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते दिख रहे हैं। परेड में भाग लेने के लिए 75 सदस्यीय भारतीय सैन्य टुकड़ी पहले ही मास्को पहुंच चुकी है। भारतीय टीम चीन सहित कम से कम 11 देशों के सशस्त्र बल के जवानों के साथ परेड में भाग लेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़