बाज नहीं आ रहा चीन, भारत की ओर डेमचोक इलाके में लगाए तंबू, मना करने के बावजूद नहीं हटे पीछे !

By अनुराग गुप्ता | Jul 26, 2021

लद्दाख। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत का चीन के साथ जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच खबर मिल रही है कि चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब उसने भारतीय इलाके में एक बार फिर से निर्माण कार्य को शुरू किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चीन ने लद्दाख के डेमचोक इलाके के चारडिंग नाला के पास तंबू लगाए हैं। इन तंबुओं में कथित तौर पर चीन के नागरिक रह रहे हैं और भारत ने उन्हें यहां से जाने के लिए भी कहा है। इसके बावजूद वह लोग अभी पीछे नहीं हटे हैं। 

इसे भी पढ़ें: फिर भारतीय सीमा में चीन ने की घुसपैठ की कोशिश ! दलाई लामा के जन्मदिन पर दिखाए बैनर और झंडे 

गौरतलब है कि गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन के रिश्ते और भी ज्यादा तल्ख हो गए थे। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे और कई चीनी जवानों के भी मारे जाने की खबरें थी लेकिन शुरू में चीन ने इससे इनकार कर दिया था। गलवान घाटी की घटना के बाद से दोनों देशों की सैनिक एलएसी पर आमने-सामने हैं। भारत की तीनों सेना थल, जल और वायु ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता