भारत-चीन अधिक जांच करें तो कोविड-19 के मामले अमेरिका से ज्यादा होंगे: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और चीन जैसे देश अगर ज्यादा संख्या में जांच करें तो उनके यहां कोरोना वायरस के मामले अमेरिका से अधिक होंगे। ट्रंप ने एक कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका ने दो करोड़ जांच की हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका की तुलना में जर्मनी ने 40 लाख और दक्षिण कोरिया ने करीब 30 लाख जांच की हैं। जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के करीब 19 लाख मामले सामने आए हैं और 1,09,000 लोगों की मौत हुई है जबकि भारत में इस जानलेवा संक्रमण के 2,36,184 और चीन में 84,177 मामले सामने आए हैं। अमेरिका दुनिया भर में कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह से प्रभावित है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने अबतक कोरोना वायरस की 40 लाख जांच की हैं।

इसे भी पढ़ें: मिनियापोलिस और सेंट पॉल से कर्फ्यू हटा, सैनिकों को वापस भेजने की तैयारी

ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि पहले जो सबसे ज्यादा संख्या थी, यह उससे करीब दोगुनी या उससे भी ज्यादा है। इसलिए यह अमेरिकी इतिहास में मासिक नौकरियों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है... तीन नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले के कुछ महीने जबर्दस्त होने वाले हैं।” देश में तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव हैं और ट्रंप दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। इस बार उनका सामना डोमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन से है। अधिकतर चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार बाइडेन, ट्रंप से खासे आगे हैं। ट्रंप ने कहा कि यह बहुत अहम चुनाव है क्योंकि गलत राष्ट्रपति चुनने पर वह कर बढ़ा सकते हैं और सीमा को खोल सकते हैं जिससे सब लोग देश में घुस आएंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस के अदृश्य दुश्मन को हराने के लिए अमेरिकी सरकार ने अपनी और अमेरिकी उद्योग की सारी ताकत झोंक दी है। उन्होंने आरोप लगाया, “ यह सच में एक दुश्मन है। यह चीन से आया है जिसे चीन में ही रोका जा सकता था। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े