दलाई लामा पर भारत ने साफ किया अपना स्टैंड, धार्मिक मामले पर बात नहीं करते

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2025

दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान से दूरी बनाते हुए विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, 'भारत सरकार धर्म और उससे जुड़ी परंपराओं को लेकर किसी तरह का पोजिशन नहीं लेती और ना बोलती है। सरकार भारत में सबकी धार्मिक आजादी को कायम करती रही है और आगे भी ऐसा ही करेगी।' रिजजू ने कहा था कि किसी को भी दलाई लामा के उत्तराधिकारी को तय करने का है। जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार आस्था और धर्म की मान्यताओं और प्रथाओं से संबंधित मामलों पर कोई रुख नहीं अपनाती है और न ही बोलती है। भारत की संवैधानिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा भारत में सभी के लिए धर्म की स्वतंत्रता को बरकरार रखा है और ऐसा करना जारी रखेगी। 

इसे भी पढ़ें: दलाई लामा के जन्मदिन समारोह में किरेन रिजिजू और ललन सिंह, चीन को भी मिला करारा जवाब

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पिछले महीने एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के लिए चीन का दौरा किया था। एनएसए अजीत डोभाल पिछले साल अक्टूबर में रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद से दो बार चीन का दौरा कर चुके हैं। सीमा वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि के रूप में, वांग खुद इस महीने डोभाल के साथ वार्ता के लिए भारत आने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में

FIFA World Cup 2026: USA को लगा तगड़ा झटका, स्टार स्ट्राइकर Folarin Balogun नॉकआउट मैच से बाहर