आईसीसी महिला टी-20 टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा विश्व रैंकिंग में टी20 में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है जबकि वनडे रैंकिंग में उसने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। आईसीसी के बयान के अनुसार टी20 रैंकिंग में आस्ट्रेलिया (291 अंक) और इंग्लैंड (280) पहले दो स्थानों पर काबिज हैं। इस साल टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाला भारत 270 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वह न्यूजीलैंड (269) से एक अंक आगे है। आईसीसी के ताजा अपडेट में 2016-17 के परिणामों को हटा दिया गया है। इसके अलावा 2017-18 और 2018-19 के परिणाम को 50 प्रतिशत और 2019-20 के परिणामों को शत प्रतिशत आंककर नयी रैंकिंग तैयार की गयी है। रैंकिंग में सबसे बड़ा सुधार ब्राजील ने किया है जो 15 अंकों के फायदे से 11 पायदान चढ़कर 72वें स्थान पर पहुंच गया है, वहीं मलेशिया 31वें स्थान से 38वें स्थान पर खिसक गया है।

प्रमुख खबरें

Puducherry CM N Rangasamy राज्य के दर्जे के लिए पद छोड़ने को तैयार, केंद्र के सामने उठाएंगे मांग

IRCTC Kedarnath-Badrinath Tour Package: दिल्ली से 8 दिनों की यात्रा का पूरा Plan, जानें खर्च और Booking Details

KPSC Scam | कर्नाटक सरकार का पूरा तंत्र भ्रष्टाचार में शामिल, Pralhad Joshi ने Congress पर साधा तीखा निशाना

Kashmir Police प्रमुख Sujit Kumar बोले, आतंकवाद विरोधी अभियान पहली प्राथमिकता रहेंगे