भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टीमाक ने कतर सरकार का किया शुक्रिया, यह है वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने विश्व कप और एशियाई कप क्वालीफायर से पहले अपने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने की अनुमति देने के लिये कतर सरकार और उनके फुटबॉल संघ को शुक्रिया कहा है। भारत को तीन जून को एशियाई चैम्पियन कतर से खेलना है जिसके बाद उसकी भिड़ंत सात जून को बांग्लादेश और 15 जून को अफगानिस्तान से होगी। स्टिमक ने कहा, ‘‘यह मुश्किल समय है और सुरक्षा के लिये काफी दिशानिर्देश बनाये गये हैं जिनका हम पालन कर रहे हैं। ’’

प्रमुख खबरें

Asian Games: 17 हजार खिलाड़ियों के रहने का दावा, क्या Indian Cricket Team की नाराजगी होगी दूर?

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से 1,050 लोगों की मौत, 4,000 लापता

दिल्ली में 400 यूनिट तक खपत वाले 2.30 लाख उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल मिलेंगे

कोलकाता में छह घंटे की पूछताछ के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, भाजपा सरकार कर रही राजनीतिक बदले की कार्रवाई