अप्रैल-अगस्त में भारत का कोयला आयात 12 प्रतिशत घटकर 9.41 करोड़ टन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2021

नयी दिल्ली। देश का कोयला आयात चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह अप्रैल-अगस्त में नौ प्रतिशत घटकर 9.41 करोड़ टन रह गया। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में कोयला आयात 10.70 करोड़ टन रहा था। कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि नॉन-कोकिंग कोयले के आयात में उल्लेखनीय गिरावट की वजह से अप्रैल-अगस्त में कुल कोयला आयात घटकर 9.41 करोड़ टन रह गया।

इसे भी पढ़ें: तालिबान का तय समाधान, दिल्ली के पास है मास्टरप्लान, जानें डोभाल की अगुवाई वाले आठ देशों के NSA की मीटिंग में किसने क्या कहा

समीक्षाधीन अवधि में सभी किस्मों का नॉन-कोकिंग कोयला आयात 16.09 प्रतिशत घटकर 7.08 करोड़ टन रहा। 2019-20 की समान अवधि में यह आंकड़ा 8.44 करोड़ टन रहा था। इन आंकड़ों की तुलना पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से नहीं की गई है, क्योंकि उस समय कोविड-19 महामारी के चलते लगाए गए अंकुशों से औद्योगिक उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में Chinmoy Krishna Das की सुरक्षा पर अधीर ने विदेश मंत्रालय से पूछा सवाल

IBSF World Snooker Championship: आदित्य मेहता, अमी कमानी और कीर्तना का इंदौर में दबदबा

Assam सरकार Zubeen Garg के स्मारक स्थल के लिए देगी 15 करोड़ रुपये

एससी एग्रोटेक के AgriBridge प्लेटफॉर्म को अमेरिकी फर्म WCG से मिला 60 करोड़ का प्रस्ताव