भारतीय नाविकों वाले जहाज पर हमला होते ही यूक्रेन पर टूट पड़ा भारत! सब अलर्ट

By अभिनय आकाश | Jul 28, 2026

 महज 10 दिनों के भीतर तीन भयानक हमले और पांच भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत। सहनशीलता की हर सीमा पार हो चुकी है। भारत ने यूक्रेन के राजदूत को तलब कर यह साफ कर दिया है कि निर्दोष नाविकों की जान से खेलना अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल बता दें कि 18 जुलाई को जब मार्शल आइलैंड के झंडे वाले मालवाहक जहाज एमवी ओमोफ्री पर ब्लैक सी में अचानक हमला बोल दिया गया तो भारतीय नाविकों की यूनियनों ने सीधे तौर पर इस खूनी हमले के लिए यूक्रेनी ड्रोन को जिम्मेदार ठहराया। इस हमले में भारत के होनहार चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता की जान चली गई। भारत ने बिना एक पल गवाए यूक्रेन के राजदूत को साउथ ब्लॉक तलब किया। भारत ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी। व्यापारिक जहाजों और बेकसूर क्रू मेंबर की जान को खतरे में डालना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

इसे भी पढ़ें: MEA Briefing: Vikram Misri China Visit, POJK Elections, West Asia, Nepal संबंधी मुद्दों पर India ने दिया जवाब

तीसरा हादसा 25 जुलाई को एक बार फिर गोल्डन लियो को निशाना बनाया गया जिसमें दो और भारतीय नाविक अपनी जान गवा बैठे। लगातार हो रहे इन हमलों ने पूरी दुनिया के शिपिंग उद्योग को हिलाकर रख दिया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा नाविक सप्लायर देश है। लेकिन यूक्रेन और रूस की इस जंग में हमारे नागरिकों को मोहरा बनाया जा रहा है। भारत सरकार ने अब देश के सभी नाविकों और शिपिंग कंपनियों के लिए हाई अलर्ट एडवाइज़री जारी कर दी है। ब्लैक सी के इन खूनी इलाकों में कदम रखने से पहले अपनी सुरक्षा पुख्ता करें। भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता अपने नागरिकों की रक्षा करना है। नई दिल्ली ने यह साफ कर दिया है कि खून की एक-एक बूंद का हिसाब लिया जाएगा और इस अंधी हिंसा को अब हर हाल में रोकना ही होगा। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद